Uttarakhand: चारधाम यात्रा को लेकर भ्रामक वीडियो पर सख्ती, सोनप्रयाग थाने में एफआईआर दर्ज

देवभूमि उत्तराखण्ड में चल रही चारधाम यात्रा के बीच भ्रामक और तथ्यहीन सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। यात्रा से जुड़ी अपुष्ट एवं भ्रम फैलाने वाली वीडियो/सामग्री प्रसारित करने के मामले में सोनप्रयाग थाना में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी ( एफआईआर) दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

प्रशासन के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित इस प्रकार की भ्रामक सामग्री से श्रद्धालुओं में भ्रम और अनावश्यक भय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसे देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित की जा रही है।

इसके अलावा, ऐसे ही 4 से 5 अन्य संदिग्ध वीडियो भी चिन्हित किए गए हैं। संबंधित एजेंसियां इनकी गहन जांच में जुटी हैं और दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रशासन ने आमजन और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करें। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

चारधाम यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *