श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद का अतिरिक्त प्रभार रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को सौंप दिया गया है। इस संबंध में शासन स्तर पर आदेश जारी कर दिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने और आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
