Uttarakhand: जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए केंद्र ने दिए 25 करोड़, किसानों को मिलेगी राहत

उत्तराखंड के किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने राज्य में जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए 25 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

दरअसल, मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए और जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान को रोकने के उद्देश्य से केंद्र सरकार से घेरबाड़ (फार्म फेंसिंग) के लिए वित्तीय सहायता का अनुरोध किया था। इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने 25 करोड़ रुपये की धनराशि को सैद्धांतिक स्वीकृति देते हुए इसे किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रदेश के किसानों को जंगली जानवरों द्वारा होने वाले नुकसान से राहत मिलेगी और कृषि उत्पादन को सुरक्षित एवं मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

सरकार का मानना है कि इस योजना के लागू होने से खेतों की सुरक्षा बेहतर होगी और किसानों की आय में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *