राज्य में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इस संबंध में संबंधित विभागों और गैस एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों का वितरण अब निर्धारित नियमों और प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

