Uttarakhand: अवैध खनन मामले में बड़ी कार्रवाई, इकबालपुर पुलिस चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

राज्य सरकार ने अवैध खनन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एक ऑडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार जिले की इकबालपुर पुलिस चौकी में तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इकबालपुर क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर यह कदम उठाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रमेंद्र डोबाल (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और मामले की विस्तृत जांच एसपी देहात को सौंप दी है।

ये पुलिसकर्मी किए गए निलंबित

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में शामिल हैं:

  • उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान (चौकी प्रभारी, इकबालपुर)
  • हेड कांस्टेबल विरेंद्र शर्मा
  • हेड कांस्टेबल हरेंद्र
  • कांस्टेबल विपिन कुमार
  • कांस्टेबल देवेश सिंह
  • कांस्टेबल प्रदीप

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *