Uttarakhand: जीएसटी कार्यालय का उपनल कर्मी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार निवासी एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने जीएसटी कार्यालय में कार्यरत उपनल कर्मी प्रमोद सेमवाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि डाटा क्लर्क के पद पर तैनात कर्मचारी ने वर्ष 2017 के वैट टैक्स के निपटान के नाम पर शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये अग्रिम उत्कोच (रिश्वत) की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।

सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने आरोपी को रिश्वत की राशि लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विजिलेंस अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की रिश्वत की मांग होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *