नवंबर 2026 में सेना से सेवानिवृत्त होने जा रहे अग्निवीरों के पहले बैच के उत्तराखंड निवासी दो जवानों को पीएसी में सेवा का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 40वीं वाहिनी पीएसी में रिक्त पदों के सापेक्ष दोनों अग्निवीरों के समायोजन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

भारत सरकार के संयुक्त सचिव की ओर से इस संबंध में राज्य सरकार से अपेक्षा की गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उपलब्ध रिक्त पदों पर दोनों अग्निवीरों के समायोजन को अनुमोदन प्रदान किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अग्निवीर सेना में सेवा के दौरान अनुशासन, कौशल और अनुभव अर्जित करते हैं। सरकार उनके योगदान का सम्मान करती है और चाहती है कि देश की सेवा कर चुके युवाओं को प्रदेश की सेवा करने का भी अवसर मिले। इससे उनके सैन्य अनुभव और दक्षता का लाभ राज्य को मिलेगा।