Uttarakhand: मकर संक्रांति पर खुलेंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट, 14 से 20 जनवरी तक होगा महाभिषेक समारोह

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर 14 जनवरी को प्रातः साढ़े पांच बजे आदिबदरी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही मंदिर में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू होगा। इस अवसर पर 14 से 20 जनवरी तक महाभिषेक समारोह का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कपाट उद्घाटन और महाभिषेक समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आदिबदरी धाम पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *