केदारनाथ धाम के क्षेत्रपाल भकुंट भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद
रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ धाम के क्षेत्रपाल भकुंट भैरवनाथ के कपाट शनिवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना के साथ यज्ञ-अनुष्ठान संपन्न किए गए। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के बाद भकुंट भैरवनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही शीतकालीन पूजा की तैयारियां भी पूरी हो गईं। भकुंट भैरवनाथ को केदारनाथ धाम का क्षेत्रपाल माना जाता है।

