महानगर कांग्रेस ने मंगलवार को राजधानी में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन ने की। मार्च कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा।
इस दौरान करण माहरा ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर, देश में सत्ताधारी भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से हो रही कथित वोट चोरी के खिलाफ उत्तराखंड में आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी से उठी यह आवाज पूरे प्रदेश में गूंजेगी।
राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन ने कहा कि राहुल गांधी का यह अभियान देश में वोट चोरी की राजनीति को समाप्त करने का संकल्प है।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूरण सिंह रावत, नवीन जोशी, आशा मनोरमा शर्मा, आलोक मेहता, वीरेंद्र पोखरियाल, अमनदीप सिंह, ललित बद्री, आदर्श सूद, रोबिन त्यागी, पुनीत चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
