केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था का सिलसिला लगातार जारी है। 5 अक्तूबर तक बाबा केदार के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 16,54,188 पहुंच गई है। सोमवार को भी देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे और कतारबद्ध होकर बाबा केदार के दर्शन किए।
यात्रा के तहत 5 अक्तूबर को कुल 15,881 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम में दर्शन किए। इनमें 8,563 पुरुष, 7,215 महिलाएं और 103 बच्चे शामिल रहे। यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 16.54 लाख के पार पहुंच चुका है।

केदारनाथ धाम में इन दिनों यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों से तीर्थयात्री लगातार धाम पहुंच रहे हैं। पैदल मार्ग के साथ ही अन्य यात्रा व्यवस्थाओं के जरिए श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
यात्रा के दौरान धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रशासन की ओर से भी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं। मौसम के बीच श्रद्धालु कतार में लगकर बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं।


