प्रचलित मां नंदा जात यात्रा के तहत 12 सितंबर को तीनों परगनों की देव डोलियां अपने निर्धारित पड़ावों पर पहुंच गईं। सभी देव डोलियां यहां रात्रि विश्राम करेंगी। परगना दशोली की डोली रामणी, परगना बधाण की डोली धरा तल्ला और परगना बंड क्षेत्र की डोली रामणी पहुंची है।

यात्रा के दौरान देव डोलियों के साथ श्रद्धालु भी आस्था और भक्ति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। निर्धारित पड़ावों पर पहुंचने के बाद पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ डोलियों का रात्रि विश्राम कराया जा रहा है।