मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखंड सरकार ने स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में कथित नकल के आरोपों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में 24 सितंबर को गठित एसआईटी ने अपनी जांच को आगे बढ़ा दिया है।
हरिद्वार और टिहरी में विशेष जन संवाद बैठक
एसआईटी ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए जन संवाद बैठकों का आयोजन करने का निर्णय लिया है।
- 27 सितंबर को हरिद्वार कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 से 1 बजे तक बैठक होगी।
- 29 सितंबर को टिहरी गढ़वाल कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 से 1 बजे तक संवाद बैठक होगी।
अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील
इन बैठकों में प्रतियोगी परीक्षार्थी, उनके अभिभावक, कोचिंग संस्थान संचालक और अन्य संबंधित लोग भाग ले सकते हैं। वे न केवल अपनी शंकाएं और प्रश्न रख सकेंगे बल्कि यदि उनके पास परीक्षा से जुड़ी कोई सूचना या प्रमाण है तो उसे सीधे एसआईटी के साथ साझा भी कर सकेंगे।
सख्त जांच की तैयारी
एसआईटी का कहना है कि जांच पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। परीक्षा में नकल या कदाचार से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा
