देहरादून । सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली भ्रमण के दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्यालय का दौरा किया। मुख्यालय भ्रमण के दौरान उन्होंने संगठन के निदेशक डॉ. राजकुमार कौशिक से मुलाकात कर स्काउट्स एवं गाइड्स की विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली, इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा भी की। वार्ता के दौरान डॉ. रावत ने समस्त राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के चीफ कमीशनर्स की बैठक हरिद्वार में आयोजित कराने का प्रस्ताव भी रखा, जिसे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के निदेशक ने सहर्ष स्वीकार किया।
स्काउट गाइड के निदेशक से मिले शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, देशभर के चीफ कमीश्नर्स की बैठक हरिद्वार में कराने का रखा प्रस्ताव
Related Posts
Uttarakhand: मसूरी गोलीकांड के शहीदों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, गोदियाल बोले- शहीदों की शहादत से साकार हुआ उत्तराखंड का सपना
मसूरी गोलीकांड की 32वीं बरसी पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेसजनों ने राज्य निर्माण आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के…
Uttarakhand: उत्तराखंड को योग-आयुर्वेद का वैश्विक केंद्र बनाने पर जोर, सीएम धामी से मिले बाबा रामदेव
योगगुरु बाबा रामदेव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र के…
