Uttarakhand: पुलिस-प्रशासन से वार्ता के बाद देहरादून से वापस लौटे निहंग श्रद्धालु

देर रात पांवटा साहिब और अन्य मार्गों से निहंग श्रद्धालुओं का एक जत्था देहरादून पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से बातचीत की।

अधिकारियों द्वारा विस्तृत वार्ता के बाद सभी निहंग श्रद्धालुओं को शांतिपूर्वक वापस हिमाचल प्रदेश स्थित पांवटा साहिब गुरुद्वारा के लिए रवाना कर दिया गया। पूरी प्रक्रिया आपसी सहमति और पुलिस-प्रशासन की निगरानी में संपन्न हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात लगभग 1:15 बजे एक यूटिलिटी वाहन, दो कारों और एक बाइक से पहुंचे करीब 12 से 15 निहंग श्रद्धालुओं को वापस पांवटा साहिब भेजा गया।

इसके अलावा, रात 2:40 बजे देहरादून के रेसकोर्स गुरुद्वारे से भी करीब 12 से 15 निहंग श्रद्धालुओं को उनकी दो गाड़ियों और एक बाइक के माध्यम से पांवटा साहिब गुरुद्वारा के लिए रवाना किया गया।

पुलिस प्रशासन ने पूरी कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से संभाला। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

English News Tags:

#Dehradun #Uttarakhand #Police #Administration #Nihang #PaontaSahib #Gurudwara #LawAndOrder #PoliceUpdate #UttarakhandNews #HimachalPradesh #BreakingNews #Security #PeacefulResolution

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *