Uttarakhand Snowfall: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी,धूप निकलते ही चांदी सी चमक उठी वादियां

प्रदेश में देर रात ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। सुबह धूप निकलने पर बर्फबारी के बाद वादियां चांदी सी चमक उठी। रात को पाला गिरने से बर्फ जम गई। वही गांव में चौक, खेत खलियान और आम रास्ते बर्फ से ढक गए। अब ठिठुरन भरी ठंड पड़ रही है।

बर्फबारी के बाद धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली है। जोशीमठ, ओली के साथ ही तपोवन क्षेत्र के गांवों में भी बर्फबारी हुई है। पोखरी ब्लॉक के मोहनखाल गांव के साथ आस-पास के कई गांव में भी बारिश के साथ ही बर्फबारी हुई।

शनिवार को बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, औली, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई थी। जिसके बाद ठिठुरन बढ़ गई है।

बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। जोशीमठ नगर क्षेत्र में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई, लेकिन बर्फ जल्दी पिघल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *