उत्तराखण्ड सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस एवं पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जनपदों एवं विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।