Uttarakhand: कुंभ क्षेत्र में गैर-हिंदू प्रवेश को लेकर गंगा सभा का कदम, हर की पौड़ी पर लगे निषेध बोर्ड

धर्मनगरी हरिद्वार के कुंभ क्षेत्र में गैर-हिंदू प्रवेश को लेकर उठ रही मांगों के बीच श्री गंगा सभा ने अहम कदम उठाया है। गंगा सभा की ओर से हर की पौड़ी सहित आसपास के प्रमुख घाटों पर अहिंदू प्रवेश निषेध से संबंधित सूचना बोर्ड लगाए गए हैं।

गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने बताया कि यह कदम किसी को रोकने या विवाद खड़ा करने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि कानून और परंपराओं से जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक रूप से साझा करने के लिए उठाया गया है। उनका कहना है कि इससे तीर्थ क्षेत्र की मर्यादा बनाए रखने में सहायता मिलेगी और किसी भी प्रकार की गलतफहमी या विवाद की स्थिति से बचा जा सकेगा।

नितिन गौतम ने कहा कि कानून की बुनियादी जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। बीते एक सप्ताह के दौरान सामने आई कुछ घटनाओं के बाद यह महसूस किया गया कि जागरूकता की कमी के कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सूचना बोर्डों का उद्देश्य पारदर्शिता सुनिश्चित करना और श्रद्धालुओं व पर्यटकों को नियमों से अवगत कराना है, ताकि कुंभ क्षेत्र में शांति, सुव्यवस्था और धार्मिक गरिमा बनी रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *