Uttarakhand: चारधाम यात्रा को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 14 हजार से अधिक ने कराया पंजीकरण

हरिद्वार में यात्री पंजीकरण केंद्र पर चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। विभिन्न राज्यों से पहुंचे कुल 14,628 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री धाम के लिए 3,165 यात्रियों ने पंजीकरण कराया, जबकि गंगोत्री धाम के लिए 3,201 श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं, केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 4,088 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। बद्रीनाथ धाम के लिए 4,174 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कराया।

चारधाम यात्रा को लेकर देशभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। प्रशासन की ओर से ऋषिकुल मैदान पंजीकरण केंद्र पर यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।

अब तक ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से कुल 1 लाख 94 हजार 172 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि यात्रा सीजन के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *