जनपद रुद्रप्रयाग के काकड़ागाड़ क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा और अधिक बढ़ गया है। यह क्षेत्र पहले से ही भू-स्खलन संभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित है और बरसात के मौसम में यहां से गुजरना बेहद खतरनाक हो सकता है।
सुरक्षा की दृष्टि से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ऊखीमठ द्वारा आज 10 जुलाई को अपराह्न 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक इस मार्ग को मरम्मत कार्य के लिए पूर्ण रूप से बंद किया जा रहा है। इस अवधि में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
विकल्प के रूप में यह मार्ग रहेगा चालू
प्रशासन द्वारा यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बांसवाड़ा–पस्ताबैंड–लमगौंडी तिराहा मार्ग को वैकल्पिक रूप से उपयोग करने की सलाह दी गई है। यह अस्थायी रूट निर्धारित समयावधि के दौरान खुला रहेगा ताकि यातायात निर्बाध रूप से संचालित हो सके।
प्रशासन ने क्षेत्रवासियों और यात्रियों से की अपील
प्रशासन ने क्षेत्रवासियों और यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में काकड़ागाड़ क्षेत्र से आवागमन से बचें और वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें। साथ ही खराब मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से भी परहेज़ करने की सलाह दी गई है।
#UttarakhandRainAlert #MonsoonUpdates #TrafficAdvisory #RudraprayagDistrict #KakadagadLandslide #PWDUkhimath #TravelSafetyTools