नैनीताल -गोपेश्वर पर खेती इंटर कालेज के समीप उत्तराखंड परिहवन निगम की बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर की ओर लटक गई। बस में सवार 16 सवारिया सवार थी। हालांकि चालक की सूझ बूझ से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। बाद में बस को जेसीबी की मदद से सड़क पर निकाला गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को नैनीताल -गोपेश्वर परिवहन निगम की बस जब नैनीताल से गोपेश्वर जा रही थी। खेती इंटर कालेज के समीप अचानक से उसका आगे का पहिया सडक से बाहर निकल गया। चालक ने किसी तरह बस को नियंत्रित किया। बस को सड़क से बाहर जाते देख बस में बैठी 16 सवारियों का डर से चीख निकल गयी। बस के रुकने पर सभी सवारियों ने बस से उतरकर किसी प्रकार भगवान का शुक्रिया अदा किया कि बस गहरी खाई में नहीं गई वरना बहुत बड़ा हादसा हो गया होता। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से बस को सड़क पर लाने के बाद बस गोपेश्वर के लिए रवाना हुई। चौकी पुलिस कर्मी आनंद शाह ने बताया कि सभी सवारियां सकुशल हैं। बस को सड़क पर निकालकर गोपेश्वर रवाना किया गया।
Uttarakhand: परिवहन निगम की बस हुई अनियंत्रित,चालक की सूझ- बूझ से टली बड़ी दुर्घटना
Related Posts
Uttarakhand: पिंडारी ग्लेशियर में खराब मौसम और बर्फीले तूफान में फंसा ट्रेकिंग दल सुरक्षित लौटा
पिंडारी ग्लेशियर क्षेत्र में खराब मौसम और बर्फीले तूफान के बीच फंसा 16 सदस्यीय ट्रेकिंग दल सुरक्षित वापस लौट आया। वन विभाग की सक्रियता और तत्परता से सभी ट्रेकर्स को…
Uttarakhand: अक्तूबर में इस दिन मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
उत्तराखंड में मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 8 से 10 अक्तूबर तक प्रदेश के सभी 12,543 मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप…

