Holi:गढ़वाली गीतों पर जमकर थिरके डीएम और एसएसपी,पानी के बौछार के बीच खेली होली

हरिद्वार। गढ़वाली गीतों पर पिचकारियों की रंगों की धार, पानी की बौछार ,उत्साह उमंग रंगों में सराबोर होकर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारियों एवं महिला कर्मचारीयो ने जमकर होली खेली। इस दौरान जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं एसएसपी ने प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने होली के रंगों में सराबोर होकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

रोशनाबाद पुलिस लाइन में आयोजित होली पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने होली के गढ़वाली गीतों पर जमकर धमाल मचाया। एक दूसरे पर पानी की बौछार एवं अबीर गुलाब लगाकर होली खेली।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने अधिनिष्ठों का उत्साह बढ़ाते हुए गढ़वाली गीतों पर जमकर नाचे। होली के गीत संगीत डीएम एवं एसपी को भी नहीं रोक पाए। उन्होंने जमकर डांस किया। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं भी दी।

महिला कर्मचारियों अधिकारियों ने होली के गीतों पर जमकर धमाल किया। पुलिस लाइन रोशनाबाद में अधिकारियों कर्मचारियों ने चाट पकौड़ी का भी लुफ्त उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *