Haldwani Violence Update:बनभूलपुरा हिंसा में शामिल पांच महिलाओं को चिन्हित कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा एवं उपद्रव की घटना में नैनीताल पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रव और पत्थरबाजी में शामिल 05 महिलाओं को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। अब तक घटना में संलिप्त कुल 89 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बता दे, हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 8 फरवरी को अतिक्रमण हटाने के दौरान स्थानीय लोागों द्वारा पुलिस प्रसाशन और नगर निगम की टीम पर हमला कर पत्थराव और आगजनी की थी। जिसमें बहुत से लोगों घायल हुए। साथ ही करोड़ की सम्पत्ति का भी नुकसान हुआ था।

उसके बाद से ही पुलिस ने हिंसा में शामिल लोगों की सीसीटीवी की सहायता से चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार करना शुरू कर दिया था। हाल ही में बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुब मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभी तक बनभूलपुरा हिंसा एवं उपद्रव की घटना में शामिल कुल 89 उपद्रवियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *