केरल में कोरोना की दस्तक के बाद लोगों में एक दहशत बनी हुई है। एक बार फिर डर का माहौल है। हल्की खांसी या जुकाम, बुखार में लोग कोरोना की जांच के लिए अस्पताल पहुँच रहे हैं। कोविड जांच की मांग होने लगी है। ऐसे में डॉक्टर मरीजों को अनावश्यक जांच न करवाने और अनावश्यक दवाएं न लेने को कहा है। दून अस्पताल की इमरजेंसी मेडिसिन के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि पिछली बार अधिकतर लोगों ने काढ़ा पिया। इसके अलावा डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं भी लीं। ऐसे में कुछ लोगों में दवाओं के ओवरडोज से समस्या हो गई थी।
प्रदेश में डॉक्टर बोले- दवाएं न खाएं,पूछकर कराएं टेस्ट
Related Posts
Uttarakhand: योग अनुदेशकों का मानदेय दोगुना करने की तैयारी, आयुष मंत्री मदन कौशिक ने अधिकारियों को दिए निर्देश
उत्तराखंड में आयुष सेवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित योजनाओं को गति देने के लिए प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। आयुष एवं…
Uttarakhand: सड़क हादसों में घायलों को मिलेगी त्वरित मदद, उत्तराखंड में 112 से जुड़ेंगी सभी आपातकालीन सेवाएं
सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर और प्रभावी ट्रॉमा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार ने आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और सशक्त बनाने की दिशा…
