देहरादून । सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली भ्रमण के दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्यालय का दौरा किया। मुख्यालय भ्रमण के दौरान उन्होंने संगठन के निदेशक डॉ. राजकुमार कौशिक से मुलाकात कर स्काउट्स एवं गाइड्स की विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली, इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा भी की। वार्ता के दौरान डॉ. रावत ने समस्त राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के चीफ कमीशनर्स की बैठक हरिद्वार में आयोजित कराने का प्रस्ताव भी रखा, जिसे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के निदेशक ने सहर्ष स्वीकार किया।
स्काउट गाइड के निदेशक से मिले शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, देशभर के चीफ कमीश्नर्स की बैठक हरिद्वार में कराने का रखा प्रस्ताव
Related Posts
Uttarakhand: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में ली शपथ
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने सोमवार को उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। लोकभवन में आयोजित समारोह में नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें पद…
Uttarakhand: कांग्रेस ने जिला और विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
उत्तराखंड कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जिला एवं विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के…

