पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुए भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

