अंकिता भंडारी की निजी चैट लीक करने के आरोप में आखिरकार विनोद आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अंकिता के माता-पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर अंकिता के माता-पिता ने बुधवार को गांधी पार्क में धरना भी दिया था।

अंकिता के माता-पिता ने विनोद आर्य पर उनकी बेटी की चैट सार्वजनिक कर उसकी छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। लंबे समय से मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई जा रही थी। बुधवार को गांधी पार्क में धरने के बाद आखिरकार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।