गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे में गढ़वाल राइफल्स के दो जवानों और उनके परिवारों के सदस्यों की असामयिक मृत्यु पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना को हृदय विदारक बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और कहा कि इस कठिन समय में पूरा उत्तराखंड पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि हादसे का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। यह दुखद घटना मन को भीतर तक झकझोर देने वाली है। इस असहनीय पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

