मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के गूलर समेत रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ क्षेत्र और टिहरी गढ़वाल की दोगी पट्टी के बांसकाटल में हुए सड़क हादसों में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटनाओं में घायल लोगों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना भी की।
सीएम धामी ने दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके उपचार में किसी तरह की कमी न रखने के निर्देश दिए। साथ ही दुर्घटना प्रभावितों और उनके परिजनों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने को कहा।

