मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य प्रदेश के भोपाल पहुंचकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी श्रीमती काशी बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री धामी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और उनके दिए संस्कार जीवन की अमूल्य धरोहर होते हैं। माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वह शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

