मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध गायक मीका सिंह से फोन पर बातचीत कर दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी तरह की गलतफहमी और मतभेद को आपसी संवाद और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में सभी कलाकारों का स्वागत और सम्मान है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदैव अतिथि देवो भवः की परंपरा का पालन करती आई है। प्रदेश में देश-दुनिया से आने वाले कलाकारों का हृदय से स्वागत किया जाता है और उनकी कला का सम्मान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति समाज को जोड़ने का माध्यम हैं। ऐसे में किसी भी विवाद या गलतफहमी का समाधान बातचीत और आपसी समझ के जरिए निकाला जाना चाहिए। प्रदेश सरकार कला, संस्कृति और कलाकारों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री की मीका सिंह से बातचीत को दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद के बीच सौहार्दपूर्ण समाधान की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

