केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा सुचारु रूप से जारी है। आज यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ बढ़ोतरी देखी गई। चीरवासा के पास सुरक्षाबलों की मौजूदगी में श्रद्धालु सुरक्षित रूप से केदारनाथ धाम की ओर बढ़ रहे हैं।

यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस टीम द्वारा पीए सिस्टम के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट की जा रही है। श्रद्धालुओं से सिंगल लाइन में चलने की अपील की जा रही है, ताकि मार्ग पर आवागमन सुचारु बना रहे।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने की बात कही है।