उत्तराखंड के 10 जिलों में अगले 22 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर निम्न से मध्यम स्तर की त्वरित बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का खतरा जताया गया है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों व आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

एक सितंबर दोपहर 1:30 बजे से दो सितंबर सुबह 11:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान मसूरी, प्रतापनगर, थलीसैंण, धुमाकोट, बदियाकोट, जहरीखाल, जागेश्वर धाम, रानीखेत, लोहाघाट, भीमताल और गंगोलीहाट समेत आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

प्रशासन ने संवेदनशील जलग्रहण क्षेत्रों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने तथा मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।