Uttarakhand: उत्तराखंड में 11 और 12 जून को बिगड़ेगा मौसम, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 11 और 12 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना जताई है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

तेज हवाओं का भी रहेगा असर

पूर्वानुमान के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

आठ जिलों में आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

सभी जिलाधिकारियों को किया गया अलर्ट

संभावित मौसमीय घटनाओं को देखते हुए राज्य के सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों से आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय रखने और किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *