Uttarakhand: नैनीताल को 96.71 करोड़ की 13 विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल जनपद को 96 करोड़ 71 लाख रुपये की 13 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 67 करोड़ रुपये लागत की छह योजनाओं का लोकार्पण और 29.71 करोड़ रुपये की सात योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भीमताल क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

भीमताल के लिए बहुउद्देश्यीय भवन समेत कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने भीमताल में सैनिकों और व्यापारियों के लिए बहुउद्देश्यीय भवन के निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा भीमेश्वर मंदिर और ओखलकांडा पशुपतिनाथ मंदिर को मंदिर माला मिशन से जोड़ने, रामगढ़ ब्लॉक के ओढ़ाखान-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग और जीप मार्ग के मिलान, रामगढ़ उप तहसील के शीघ्र संचालन तथा क्षेत्र में प्राधिकरण संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने की घोषणा भी की।

विश्व पर्यावरण दिवस पर संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की झीलें, हरियाली, पर्वत श्रृंखलाएं और प्राकृतिक सौंदर्य केवल आनंद का स्रोत नहीं हैं, बल्कि यह हमारी विरासत और भविष्य की नींव भी हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

पर्यावरण हमारी संस्कृति और आस्था का आधार

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का पर्यावरण राज्य की पहचान, संस्कृति और आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि गंगा और यमुना जैसी जीवनदायिनी नदियों का उद्गम स्थल होने के कारण उत्तराखंड की प्रकृति का संरक्षण और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। हिमालय को उन्होंने भारतीय सभ्यता का प्रहरी बताया।

जलवायु परिवर्तन को बताया बड़ी चुनौती

मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन अब केवल वैज्ञानिकों की चर्चा का विषय नहीं रह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *