Uttarakhand: हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण जारी, एक दिन में इतने श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। ऋषिकुल मैदान में स्थापित यात्री पंजीकरण केंद्र पर बुधवार को कुल 7029 यात्रियों ने यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया।

प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, ऋषिकुल मैदान केंद्र से अब तक कुल 66,834 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु बड़ी संख्या में पंजीकरण केंद्र पर पहुंच रहे हैं।

आज हुए पंजीकरण में धामवार आंकड़े इस प्रकार रहे—

  • यमुनोत्री धाम के लिए: 1549 यात्री
  • गंगोत्री धाम के लिए: 1558 यात्री
  • केदारनाथ धाम के लिए: 2013 यात्री
  • श्री बदरीनाथ धाम के लिए: 1909 यात्री
  • हेमकुंड साहिब के लिए: 0 यात्री

कुल मिलाकर विभिन्न राज्यों से आए 7029 यात्रियों ने आज पंजीकरण कराया।

प्रशासन का कहना है कि यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को अनिवार्य किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं की संख्या का सही आकलन कर व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जा सकें।

चारधाम यात्रा के प्रति बढ़ते उत्साह को देखते हुए आने वाले दिनों में पंजीकरण संख्या में और वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *