Uttarakhand: देहरादून में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, कई कांग्रेस नेता-नेत्रियों ने थामा भाजपा का दामन

देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के कई नेताओं और नेत्रियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

इन नेताओं ने जॉइन की भाजपा

भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से—

  • मीना शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस, पूर्व चेयरमैन रुद्रपुर नगर पालिका, 2022 विधायक प्रत्याशी)
  • दर्शन लाल आर्य (पूर्व विधायक प्रत्याशी, घनसाली)
  • लक्ष्मी राणा (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, रुद्रप्रयाग, 2017 कांग्रेस प्रत्याशी)

इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा, सेवा दल के रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, राम प्रसाद, सुमित राई, दिनेश मौर्य, पूनम गुप्ता, मंजू जैन, श्वेता शर्मा, सुदर्शन शर्मा, रिंकू बिष्ट, अरविंद सक्सेना, देवेन्द्र प्रसाद जोशी, देव राम रतूड़ी समेत कई अन्य नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा नेताओं के बयान

इस मौके पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि जो लोग देश और समाज की चिंता करते हैं, वे लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने नारी शक्ति का अपमान किया है, जबकि केंद्र सरकार ने महिलाओं को अधिकार देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

संगठन को मिलेगा मजबूती

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, कुंदन सिंह परिहार, हरीश टम्टा और जसपाल राणा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *