Uttarakhand: चारधाम यात्रा सुचारु, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चारधाम यात्रा इस वर्ष सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से संचालित हो रही है। राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे यात्री निश्चिंत होकर दर्शन कर सकें। 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं दर्शन कर चुके है।

प्रशासन के अनुसार, यात्रा मार्गों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पार्किंग और यातायात व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि यात्रियों, स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

राज्य सरकार ने यात्रा से संबंधित भ्रामक जानकारी फैलाने वालों और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रा की पवित्रता और व्यवस्थाएं बनी रहें।

देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, चारधाम के कपाट खुलने के बाद 28 अप्रैल 2026 की शाम 7 बजे तक मात्र 10 दिनों में कुल 4,08,401 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

धामवार आंकड़ों पर नजर डालें तो श्री बदरीनाथ धाम में छह दिनों में 84,942 श्रद्धालु पहुंचे हैं, जबकि श्री केदारनाथ धाम में सात दिनों में 2,07,452 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसी तरह श्री यमुनोत्री धाम में दस दिनों में 57,794 और श्री गंगोत्री धाम में 57,863 श्रद्धालु पहुंचे हैं। इसके अतिरिक्त गौमुख में अब तक 440 यात्रियों ने दर्शन किए हैं।

वर्तमान यात्रा सीजन में अब तक कुल 64,115 वाहन श्रद्धालुओं को लेकर चारधाम पहुंच चुके हैं। राज्य सरकार सभी विभागों के समन्वय से यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *