Uttarakhand: केदारनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 24 घंटे में 32 हजार से अधिक ने किए दर्शन

केदारनाथ धाम में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग के अनुसार 25 और 26 अप्रैल की सायं 5 बजे तक कुल 32,131 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार दर्शन करने वालों में 21,147 पुरुष, 10,898 महिलाएं और 86 बच्चे शामिल हैं। यह संख्या दर्शाती है कि यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं में लगातार उत्साह बढ़ रहा है।

चारधाम यात्रा के तहत अब तक केदारनाथ धाम में कुल 1,56,913 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा, आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *