Uttarakhand: उत्तराखंड में विभागों का बंटवारा, मंत्रियों को सौंपे गए नए जिम्मे

उत्तराखंड सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है।

मंत्रियों को मिले ये विभाग

खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और भाषा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भरत सिंह चौधरी को ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम विभाग का कार्यभार दिया गया है।

मदन कौशिक को पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन एवं जनगणना विभाग सौंपे गए हैं।

प्रदीप बत्रा को परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

राम सिंह कैड़ा को शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन प्रबंधन विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।

सरकार के इस निर्णय के बाद प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। नए मंत्रियों को सौंपे गए विभागों के जरिए विकास कार्यों को और गति देने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *