Uttarakhand: प्रदेश में एलपीजी गैस की कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें: मुख्य सचिव

नैनीताल जिले के भ्रमण पर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने कहा है कि प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे रेस्टोरेंट और ढाबों में भी व्यावसायिक सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति की जा रही है।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप समय पर और पर्याप्त गैस उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे किसी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मुख्य सचिव ने जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का पैनिक न करें और अफवाहों से बचें। सभी को नियमित रूप से एलपीजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *