Uttarakhand: 7 मार्च के वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर हरिद्वार में विशेष पार्किंग और रूट प्लान जारी

आगामी 7 मार्च को जनपद हरिद्वार में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस ने विस्तृत पार्किंग और रूट प्लान जारी किया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसों और अन्य वाहनों के आगमन को देखते हुए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

प्रस्तावित पार्किंग व्यवस्था

  • एनएच प्रोजेक्ट के बायीं ओर (बसों हेतु)
  • एनएच प्रोजेक्ट के सामने सेक्टर-1 (कारों हेतु)
  • एनएच प्रोजेक्ट के सामने सेक्टर-2 (बसों हेतु)
  • पुलिस हैंगर के दाहिनी ओर (वीआईपी वाहन), बायीं ओर (वीवीआईपी वाहन)
  • पुलिस हैंगर के पीछे बीच वाला क्षेत्र (बसों हेतु)
  • नदी घाट, पुलिस हैंगर के पीछे ऊपर टंकी के सामने (बसों हेतु)
  • अखाड़ों वाली जमीन (रिजर्व)
  • दक्ष पार्किंग (बसों हेतु)
  • गड्ढा पार्किंग (रिजर्व)

कार्यक्रम में आने वाले सभी चौपहिया वाहन केवल पार्किंग संख्या में ही पार्क किए जाएंगे।

बसों के लिए निर्धारित रूट

लक्सर / पथरी / कनखल से आने वाली बसें

जगजीतपुर ➝ बुढ्ढी माता तिराहा ➝ श्रीयंत्र पुलिया ➝ बैरागी कैम्प ➝ पार्किंग नं. 05 एवं 06


रुड़की / भगवानपुर / मंगलौर / खानपुर / नारसन / कलियर / बुग्गावाला
हरिलोक ➝ ऋषिकुल हाईवे ➝ शंकराचार्य चौक ➝ बैरागी कट ➝ पार्किंग नं. 01 एवं 03


सिड़कुल / बहादराबाद / बीएचईएल
सिड़कुल ➝ बीएचईएल ➝ भगत सिंह चौक ➝ पुराना रानीपुर मोड़ ➝ ऋषिकुल अंदर ➝ ऋषिकुल हाईवे ➝ शंकराचार्य चौक ➝ बैरागी कट ➝ पार्किंग नं. 01 एवं 03


नजीबाबाद / कुमाऊँ / श्यामपुर / देहरादून / ऋषिकेश
चंडी चौक ➝ अलकनंदा कट ➝ बैरागी गेट ➝ पार्किंग नं. 01 एवं 03
देहरादून / ऋषिकेश
जयराम मोड़ ➝ अलकनंदा कट ➝ बैरागी गेट ➝ पार्किंग नं. 01 एवं 03

विशेष निर्देश

रुड़की से आने वाली बसों की एंट्री कार्यक्रम से एक घंटे पूर्व केवल बैरागी गेट से होगी। इसके बाद प्रवेश मार्ग सिंहद्वार ➝ देशरक्षक ➝ बुढ्ढी माता रहेगा।


पुलिस की अपील

हरिद्वार पुलिस ने सभी वाहन चालकों और आमजन से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए निर्धारित मार्गों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *