राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने उत्तराखण्ड की पंचम विधान सभा को वर्ष 2026 के प्रथम सत्र के लिए आहूत किया है।
राजभवन से जारी अधिसूचना के अनुसार यह सत्र सोमवार, 09 मार्च को पूर्वाह्न 11:00 बजे से विधान सभा भवन भराड़ीसैंण, गैरसैंण (जनपद चमोली) में आयोजित होगा।
सत्र के दौरान राज्य सरकार विभिन्न विधायी कार्यों के साथ-साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेगी। राजनीतिक दृष्टि से यह सत्र महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें आगामी नीतियों और योजनाओं पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।
