मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित धराली गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के सेब की सरकारी खरीद करने की घोषणा की है। इस निर्णय से स्थानीय सेब उत्पादकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार:

  • रॉयल डिलीशियस सेब 51 रुपये प्रति किलोग्राम
  • रेड डिलीशियस व अन्य किस्में 45 रुपये प्रति किलोग्राम
    (केवल ग्रेड-सी सेब को छोड़कर)
    की दर से उद्यान विभाग के माध्यम से खरीदे जाएंगे।

इसके लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था मुख्यमंत्री घोषणा मद से की जाएगी।

शासन को मिले त्वरित निर्देश

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी परिपत्र में सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग को तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने और वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति का शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने घोषणा के अनुपालन की प्रगति रिपोर्ट अविलंब उपलब्ध कराने को भी कहा है।

यह निर्णय आपदा से प्रभावित किसानों को सीधा आर्थिक सहारा देगा और उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करेगा।