पड़ोसी देश नेपाल में बने राजनीतिक हालातों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता दिखाई है। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों, सीमा सुरक्षा बल और पुलिस अधिकारियों के साथ एक अहम बैठके की।
बैठक में अधिकारियों को दिए ये निर्देश
- सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जाए और गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
- किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
- स्थानीय प्रशासन और खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए।
- सीमा क्षेत्रों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर गश्त बढ़ाई जाए।
साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल के साथ भारत के सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंध बेहद गहरे हैं, इसलिए जनभावनाओं का सम्मान करते हुए नेपाली नागरिकों से संयमित और सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई की जाए ताकि किसी भी प्रकार की गलतफहमी या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।
सरकार का स्पष्ट संदेश है कि सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी एजेंसियों को मिलकर कार्य करना होगा।