केदारनाथ धाम में सोमवार दोपहर बाद मौसम अचानक खराब हो गया, जिसके चलते धाम में जमकर बर्फबारी हुई। नए साल की शुरुआत 1 जनवरी से ही केदारनाथ में लगातार बर्फ गिर रही है, जिससे पूरे क्षेत्र ने सफेद चादर ओढ़ ली है।
लगातार हो रही बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम का मौसम बेहद ठंडा हो गया है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और अब तापमान माइनस डिग्री में पहुंच चुका है। तेज ठंड और बर्फ की मोटी परत जमने से धाम में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
मौसम खराब होने के कारण प्रशासन और संबंधित विभागों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी से आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
