हल्द्वानी में कार्यालय में हवाई फायरिंग करने वाले वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी पर शासन ने कार्रवाई की है। परिवहन आयुक्त उत्तराखंड रविनाथ रमन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बताया गया कि हल्द्वानी में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी ने कार्यालय में हवाई फायरिंग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवहन आयुक्त ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं। कार्रवाई के बाद विभागीय स्तर पर मामले को लेकर आगे की प्रक्रिया की जा रही है।