Uttarakhand:  केदारनाथ धाम में हिम प्रहरी बने सुरक्षा जवान, बर्फबारी के बीच निभा रहे कर्तव्य

केदारनाथ धाम में लगातार हो रही भारी बर्फबारी के चलते मंदिर परिसर और आसपास का संपूर्ण क्षेत्र बर्फ की मोटी सफेद चादर से ढक गया है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और अत्यधिक ठंड बावजूद हिम प्रहरी धाम बन सुरक्षा व्यवस्था में जवान तैनात है।

बर्फबारी और विषम मौसम के बीच केदारनाथ धाम में तैनात सुरक्षा जवान हिम प्रहरी बनकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और दुर्गम रास्तों के बावजूद जवान पूरी मुस्तैदी के साथ धाम की सुरक्षा में डटे हुए हैं।

केदारनाथ के पवित्र द्वार पर तैनात ये सुरक्षा प्रहरी हर पल सतर्क रहकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं। बर्फ से ढकी राहें और शून्य से नीचे गिरता तापमान भी उनके संकल्प को कमजोर नहीं कर पा रहा है।

धाम सुरक्षा और पवित्रता बनाए रखने के लिए जवान चौबीसों घंटे ड्यूटी पर रहते हुए गश्त कर रहे हैं। विषम मौसम में भी उनकी सतर्कता और समर्पण सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए हुए है।

केदारनाथ धाम में तैनात ये हिम प्रहरी न केवल सुरक्षा का मजबूत कवच हैं, बल्कि कर्तव्य, साहस और सेवा भाव की मिसाल भी पेश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *