उत्तरकाशी में शुक्रवार सुबह गंगोत्री हाईवे पर धरासू नालूपानी के बीच यात्रियों की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बस में मध्य प्रदेश यात्री बैठे हुए थे। बस में 45 यात्री सवार थे। यात्री गंगोत्री धाम जा रहे थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। आठ यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
वही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री हाईवे पर धरासू नालूपानी के निकट हुए बस हादसे पर गहरा दुःख जताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर हायर सेंटर रेफर करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।