Uttarakhand: बर्फबारी के बाद चोपता-तुंगनाथ बना मिनी स्विट्जरलैंड, मनमोहक नजारों ने मोहा दिल

उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चोपता–तुंगनाथ क्षेत्र में हालिया बर्फबारी के बाद प्रकृति का अद्भुत और मनमोहक रूप देखने को मिल रहा है। बर्फ की सफेद चादर में ढके पहाड़ और घास के मैदान किसी स्वर्ग से कम नहीं लग रहे।

बर्फबारी के बाद यहां का नजारा इतना खूबसूरत हो गया है कि पर्यटक इसे मिनी स्विट्जरलैंड कहकर पुकार रहे हैं। देवदार और बुग्यालों पर जमी बर्फ ने पूरे क्षेत्र को आकर्षण का केंद्र बना दिया है। सूरज की किरणें जब बर्फ पर पड़ती हैं, तो पूरा इलाका सुनहरी चमक से जगमगा उठता है।

प्राकृतिक सौंदर्य के इस अनोखे संगम को देखने के लिए पर्यटकों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए यह समय खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, हालांकि प्रशासन ने मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *